समीक्षा करने रायपुर पहुंचे सीबीआइ निदेशक प्रवीण सूद

    0

    रायपुर (विश्व परिवार)। हाल में ईडी ने शराब घोटाले और ननकीराम कंवर ने पीएससी घोटाले की सीबीआइ जांच की मांग की है। हालांकि राज्य में सीबीआइ के प्रवेश पर सरकार ने 2019 से रोक लगा रखा है लेकिन सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के निर्देश पर जांच की जा सकती है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) के निदेशक आइपीएस प्रवीण सूद गुरुवार को रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा और रायपुर आइजी रतनलाल डांगी ने उनकी अगुवानी की। एक लंबे अर्से बाद सीबीआइ के किसी निदेशक का पहला दौरा होगा।

    रायपुर में एजेंसी के भ्रष्टाचार निरोधक विंग का दफ्तर है। सूत्रों की मानें तो वह यहां लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा करेंगेऔर हाईकोर्ट में दायर कुछ याचिकाओं में की गई सीबीआइ जांच की मांग के संदर्भ में एजेंसी की ओर से लिए जाने वाले निर्णयों पर भी चर्चा करेंगे।

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here