ए.ए.एफ.टी.के कुलपति नियुक्ति हेतु खोजबीन समिति गठित

    0

    रायपुर (विश्व परिवार)। राज्यपाल सह कुलाध्यक्ष श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने ए.ए.एफ.टी.यूनिवर्सिटी ऑफ मीडिया एण्ड आर्ट्स, माठ, रायपुर में कुलपति नियुक्ति हेतु पेेनल अनुशंसित करने हेतु खोजबीन समिति का गठन किया है । राजभवन सचिवालय से जारी अधिसूचना के अनुसार प्रो. अरविंद कुमार प्रोफेसर एंड हेड डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिस के.के जैन (पी.जी.) कॉलेज यूपी. समिति केे अध्यक्ष होंगे एवं प्रो. विवेक कुमार प्रोफेसर सेंटर फॉर रूरल डेवलपमेंट एंड टेक्नोलॉजी इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली एवं डॉ. किरण गजपााल प्राचार्य शासकीय दू.ब. महिला महाविद्यालय, रायपुर, उच्च शिक्षा विभाग, समिति के सदस्य रहेंगे। यह समिति अधिसूचना प्रसारित होने की तिथि से छः सप्ताह के अंदर न्यूनतम तीन व्यक्तियों का पेनल कुलाध्यक्ष को प्रस्तुत करेगी । इस संबंध में 27 सितम्बर 2023 को राजभवन सचिवालय से अधिसूचना जारी की गई है । समिति का गठन छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) अधिनियम, 2005 (क्रमांक 13 सन् 2005) की धारा-17 के उप धारा (2) में निहित प्रावधान के तहत किया गया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here