एनटीपीसी नवा रायपुर में हिन्दी पखवाड़ा समापन एवं पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    0

    रायपुर (विश्व परिवार)। एनटीपीसी नवा रायपुर में 29 सितंबर 2023 को हिन्दी पखवाड़ा समापन एवं पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया । समापन समारोह में श्री चितरंजन कर, पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष, पं. रविशंकर वि.वि. रायपुर विशिष्ट अतिथि के रूप मे पधारे थे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि श्री अरिंदम सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि श्री कर का पुष्प पौध प्रदान कर हार्दिक स्वागत किया गया । इसके पश्चात एनटीपीसी गीत के साथ कार्यक्रम को आगे गति दी गई।
    इस अवसर पर श्री चितरंजन कर हिन्दी की महत्ता एवं भूमिका को स्पष्ट एवं सरल सुबोध भाषा में संबोधित करते हुए कहा कि हिन्दी देश की एकता की कड़ी है । स्वतन्त्र भारत बनाने में हिन्दी की विशेष भूमिका रही । हमारी सभी भाषाएँ देश की सामाजिक, संस्कृति के सभी तत्वों की अभिव्यक्ति का माध्यम बने । मुख्य अतिथि श्री अरिंदम सिन्हा, कार्यकारी निदेशक – संचालन सेवाएँ ने अपने सम्बोधन में कहा कि हिन्दी दिवस हमारे संविधान में संस्थापित समानता, एकता, भाईचारे और न्याय के लिए स्मरण करने का सुअवसर है। हम सबका कर्तव्य है कि हम हिन्दी को दैनिक कामकाज कि भाषा बनाए और अधिक से अधिक काम हिन्दी में करे, साथ ही दूसरों को भी प्रेरित करें । हिन्दी बढ़ेगा – देश बढ़ेगा । इससे पहले हिन्दी सलाहकार द्वारा हिन्दी के प्रचार प्रसार और प्रयोग संबंधी वार्षिक जानकारी दी गई। अंत में पखवाड़ा के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया । इस अवसर पर एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी और
    कर्मचारी उपस्थित थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here