महिला प्रेमी के इश्क में इस कदर पागल हो गई की पति की कर दी हत्या

    0

    अमरोहा

    कहते हैं अपराधी कितनी भी सफाई से घटना को अंजाम दे लेकिन सच्चाई एक दिन सामने आ ही जाती है। ऐसे ही एक हत्या मामले में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है जिसे सुनकर हर किसी के होश उड़ गए । दरअसल, एक महिला प्रेमी के इश्क में इस कदर पागल हो गई थी कि प्यार में रोड़ा बन रहे पति को प्रेमी संग मिलकर मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद प्रेमी संग मिलकर शव को सड़क किरान फेंकवा दिया।  

    महिला का दो युवकों से प्रेम संबंध
    दरअसल, जिले में 11 जनवरी को अमरोहा रोड पर कानपुर माफी गांव के पास सड़क किनारे एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला था। पुलिस शव को शिनाख्त कराई तो मृतक की पहचान खेतापुर जहांगीरपुर निवासी जगदीश के रूप में हुई। विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    पुलिस ने घटना की जांच गंभीरता से की तो पता चला कि मृतक की पत्नी बबीता का रिहान और शहनावाज नाम के दो युवकों से अवैध संबंध थे। जिसकी जानकारी पति को हो गई थी। इस बात को लेकर पति विरोध करता था। इस बता को लेकर महिला और पति के बीच विवाद होता था। नाराज महिला ने पति को रास्ते से हटाने के लिए अपने दो प्रेमियों संग मिलकर हत्या करा दी। शव को सड़क किनारे फेंक दिया।

    घटना पर क्या बोली पुलिस?
    पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पत्नी बबीता का रिहान और शहनावाज नाम के दो युवकों से अवैध संबंध थे। जिसका पति विरोध करता था। इसी बात को लेकर तीनों ने मिल कर पति की हत्या की है।  आरोपी रिहान पुत्र उस्मान, शाहनावाज पुत्र सलामत उल्ला निवासी पंजू सराय थाना नौगावा सादात और बबीता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन भी बरामद किए है। 

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here