आवारा कुत्तों ने 3 साल के बच्चे पर हमला, मौत

    0

    मथुरा

    जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां आवारा कुत्तों ने 3 साल के बच्चे पर हमला कर दिया. हमले में बच्चे की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामले की जानकारी नगर निगम को दी है.

    बता दें कि पूरा मामला कोसी कलां कस्बे के ईदगाह कॉलोनी का है. जहां 3 साल का सोफियान घर के बाहर खेल रहा था. इस दौरान 6 आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया और उस पर हमला कर उसे बुरी तरह नोचते हुए कुछ दूर घसीट ले गए. जिसके बाद कुछ बच्चों ने मामले की जानकारी सोफियान के परिजनों को दी.

    घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे और कुत्तों को भगाया. उसके बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया. बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here