Home धर्म वास्तु शास्त्र के अनुसार धातु का कछुआ रखने से होती है...

वास्तु शास्त्र के अनुसार धातु का कछुआ रखने से होती है सौभाग्य में वृद्धि

0

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में पीतल का कछुआ रखना सबसे शुभ माना जाता है। लेकिन इसे रखने के लिए आपको सही दिशा का भी पता होना चाहिए, तभी आपको इसके पूरे फायदे मिल सकते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में कौन-सी धातु का कछुआ रखना सबसे उत्तम माना गया है और इसे किस दिशा में रखना चाहिए।

किस धातु का कछुआ रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, आप अपने घर में पीतल के अलावा सोने या चांदी से बना कछुआ भी रख सकते हैं। इसी के साथ क्रिस्टल का कछुआ रखना भी काफी शुभ माना जाता है। साथ ही वास्तु शास्त्र में कछुए की मूर्ति घर लाने के लिए बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार का दिन सबसे अच्छा दिन माना जाता है।

किस दिशा में रखें
पीलत सोने और चांदी का कछुआ रखने के लिए उत्तर या फिर उत्तर-पश्चिम दिशा को सबसे बेहतर माना गया है। वहीं अगर आप अपने घर में क्रिस्टल का कछुआ रख रहे हैं, तो इसके लिए ईशान कोण सबसे उत्तम रहेगा। इसके साथ ही आप कछुए को मुख्य द्वार के पास, घर के अंदर की तरफ मुंह करके रख सकते हैं। वहीं मंदिर में भी कछुए की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

ध्यान रखें ये बातें
आपके कछुए की मूर्ति कुछ इस तरह की होनी चाहिए कि आप उसे पानी में रख सकें। ऐसा करना काफी शुभ माना जाता है। आप चाहें तो पानी को रोजाना बदल भी सकते हैं। इस बात का भी ध्यान रखें कि कछुए को कभी भी अंधेरे स्थान पर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता।

मिलते हैं ये लाभ
अगर आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए अपने घर में कछुए की मूर्ति रखते हैं, तो इससे आपको कई तरह के लाभ देखने को मिल सकते हैं। इससे व्यक्ति के सुख- शांति और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही आप नकारात्मक ऊर्जा से बचे रहते हैं। साथ ही यह आपके करियर के लिए भी लाभदायक साबित हो सकता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here