झाबुआ विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया का कांग्रेस में बढ़ा कद

    0

    झाबुआ
    मध्य प्रदेश के झाबुआ से कांग्रेस विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया का कांग्रेस में कद बढ़ गया है. पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा है. विक्रांत भूरिया को पार्टी ने ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस का चेयरमैन बनाया है. कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी किए गए लेटर के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर विक्रांत भूरिया की तत्काल प्रभाव से नियुक्ति की है. उन्हें शिवाजी राव मोघे की जगय ये जिम्मेदारी सौंपी गई है.

     दरअसल, विक्रांत भूरिया ने साल 2024 में अप्रैल में मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद कयास लगने शुरू हो गए थे कि उन्हें ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा सकता है. हालांकि उनकी जगह जम्मू कश्मीर के उदय भानु चिब को ये जिम्मेदारी सौंप दी गई. वहीं अब विक्रांत भूरिया को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. बता दें कि विक्रांत भूरिया पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के बेटे हैं. भूरिया पेशे से डॉक्टर हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में वह झाबुआ से विधायक चुनकर आए थे.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here