इंदौर के बाणगंगा में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में दहशत फैलाई

    0

     इंदौर

    इंदौर के बाणगंगा इलाके में बुधवार को स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गईं।

    प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग
    फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार, आग सुपर कॉरिडोर इलाके के टिगरिया बादशाह स्थित अवंतिका नगर की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी, जिसकी जानकारी सबसे पहले आसपास की अन्य फैक्ट्रियों के चौकीदार ने दी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में उसने भयावह रूप ले लिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, जिस इलाके में आग लगी, वहां आसपास कई केमिकल और अन्य औद्योगिक उत्पादों की फैक्ट्रियां स्थित हैं, जिससे आग और भी तेजी से फैलने की आशंका बनी रही।

    पहले लोगों ने ही आग बुझाने की कोशिश की
    शुरुआती दौर में स्थानीय लोगों ने आग बुझाने के लिए पानी का उपयोग किया, लेकिन जब आग बेकाबू हो गई तो तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। आग पर काबू पाने के लिए नगर निगम ने फैक्ट्री का शेड गिराने के लिए जेसीबी मशीन भी मंगाई, जिससे राहत कार्य में तेजी लाई जा सके। दमकल कर्मियों और प्रशासन की टीम लगातार आग को काबू करने में जुटी हुई है, लेकिन भीषण आग के कारण पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here