Home देश आईएमएफ का अनुमान भारत साल 2029 तक दुनिया की तीसरी बड़ी इकॉनमी...

आईएमएफ का अनुमान भारत साल 2029 तक दुनिया की तीसरी बड़ी इकॉनमी बन जाएगा

0

नई दिल्ली
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि अगले कुछ साल में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी इकॉनमी बन जाएगा। लेकिन इसके लिए भारत को शायद ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसकी वजह यह है कि जर्मनी की इकॉनमी के इस साल भी निगेटिव ग्रोथ रहने की आशंका है। जर्मन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की मानना है कि इस साल देश की इकॉनमी में 0.5 फीसदी गिरावट आ सकती है। इससे पहले साल में 2023 में देश की इकॉनमी में 0.3% और 2024 में 0.2% की गिरावट आई थी। जर्मनी यूरोप की सबसे बड़ी इकॉनमी होने के साथ-साथ दुनिया की तीसरी बड़ी इकॉनमी है।

भारत 4.27 ट्रिलियन डॉलर के साथ अभी दुनिया की पांचवीं बड़ी इकॉनमी है। उससे आगे अमेरिका (30.34 ट्रिलियन डॉलर), चीन (19.53 ट्रिलियन डॉलर), जर्मनी (4.92 ट्रिलियन डॉलर) और जापान (4.39 ट्रिलियन डॉलर) हैं। जापान की इकॉनमी के इस साल 1.1% की रफ्तार से बढ़ने की उम्मीद है जबकि भारत की इकॉनमी की रफ्तार 6.5% रह सकती है। यानी इसी साल जापान और जर्मनी को पछाड़कर भारत दुनिया कि तीसरी बड़ी इकॉनमी बन सकता है।

नहीं करना होगा ज्यादा इंतजार

आईएमएफ के मुताबिक साल 2029 तक भारत दुनिया की तीसरी बड़ी इकॉनमी बन जाएगा। तब भारत की जीडीपी का साइज 6.44 ट्रिलियन डॉलर होगा। जर्मनी 5.36 ट्रिलियन डॉलर के साथ चौथे और जापान 4.94 ट्रिलियन डॉलर के साथ पांचवें नंबर पर होगा। लेकिन जिस तरह से जर्मनी की इकॉनमी में गिरावट आ रही है और जापान की इकॉनमी सुस्त पड़ रही है, उससे लगता है कि भारत को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here