शिवरात्रि पर नया कीर्तिमान स्थापित किया आई सर्जन डॉ अंकिशा जैन ने

    0

    भोपाल
     वर्तमान परिस्थितियों में ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब और सर्वहारा वर्ग के लिए चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाया जाना चुनौती पूर्ण हो गया है। इन परिस्थितियों में मध्यप्रदेश , राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बसे ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब और जरूरतमंद नेत्र रोगियों के मध्य डॉ अंकिशा जैन , नेत्र रोग विशेषज्ञ केटरेक्ट सर्जन का नाम भगवान की तरह पूजा जा रहा है । क्यों कि डॉ अंकिशा जैन ने विगत 4 वर्षों में ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब और सर्वहारा वर्ग के 50000 से अधिक नेत्र रोगियों  का निःशुल्क उपचार किया है। उनके आंखों की रोशनी वापस दिलाई है । और 8000 से भी अधिक नेत्र रोगियों के जटिल आपरेशन में सफलता प्राप्त कर नया कीर्तिमान बनाया है।ग्रामीण अंचल के गरीब तबके के लिए ऐसा सेवा कार्य अपने आप में अद्वितीय है, सराहनीय है, चिकित्सा क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान है।केटरेक्ट सर्जन डॉ अंकिशा जैन को चिकित्सा जगत के ख्यातिनाम लोगों ने अनेकानेक बधाईयां और शुभकामनाएं दी हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here