मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सतना में वरिष्ठ समाज सेवियों के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    0

    भोपाल
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को सतना में वरिष्ठ समाजसेवियों के निधन पर उनके परिजन से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगतों के छायाचित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सतना में पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य स्व. लक्ष्मी यादव के निधन पर उनके आवास पर पहुँचकर परिजन से मिलकर ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की। जिले के प्रभारी मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी स्व. लक्ष्मी यादव को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पंडित रामदास मिश्रा के मुख्त्यारगंज स्थित निवास पर उनकी धर्मपत्नी स्व. सावित्री देवी मिश्रा के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मिलकर ढांढस बंधाया।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव वरिष्ठ समाजसेवी एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य श्री दयानंद कुशवाहा के उतैली स्थित आवास पर भी पहुँचे। उन्होंने स्व. कुशवाहा के निधन पर उनके परिजन से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की और छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here