होली के त्योहार पर बनाएं गुड़ के खस्ता शक्कर पारे

    0

     

    होली का त्योहार हो और घर में मीठा न बने, ऐसा कैसे हो सकता है? अगर आप भी इस बार कुछ हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो गुड़ से बने खस्ता शक्कर पारे बेस्ट ऑप्शन हैं! न ज्यादा मीठे, न ज्यादा ऑयली- बस हलवाई जैसे खस्ता और कुरकुरे! गुड़ से बनी ये स्पेशल मिठाई सिर्फ स्वाद में ही नहीं, सेहत में भी बेहतरीन होती है। गुड़ पाचन को सुधारता है, इम्युनिटी बढ़ाता है और ज्यादा हेल्दी होता है क्योंकि इसमें प्रोसेस्ड चीनी की तरह केमिकल नहीं होते।

    सामग्री :

        गेहूं का आटा – 1 कप
        सूजी – ¼ कप (क्रिस्पीनेस के लिए)
        घी – 2 टेबलस्पून (मोयन के लिए)
        पानी – आवश्यकतानुसार
        तलने के लिए तेल या घी
        गुड़ – ½ कप (कटा हुआ)
        पानी – ¼ कप
        इलायची पाउडर – ½ टीस्पून
        तिल – 1 टेबलस्पून (जरूरी नहीं, लेकिन स्वाद बढ़ाएगा)

    विधि :

        सबसे पहले एक बाउल में गेहूं का आटा, सूजी और घी डालें।
        इसे अच्छे से मिलाकर दोनों हथेलियों से मिक्स करें, ताकि मोयन ठीक से मिल जाए।
        अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर मीडियम टाइट आटा गूंथ लें।
        इसे 15 मिनट के लिए ढककर रख दें।
        एक पैन में गुड़ और पानी डालें और धीमी आंच पर पकाएं।
        जब गुड़ पूरी तरह घुल जाए, तो इसमें इलायची पाउडर और तिल डालें।
        चाशनी को ज्यादा गाढ़ा न करें, हल्की चिपचिपी होने तक पकाएं।
        गूंथे हुए आटे की छोटी लोई बनाएं और मोटी रोटी की तरह बेल लें।
        चाकू से इसे छोटे-छोटे टुकड़ों (शक्कर पारे) में काट लें।
        अब धीमी आंच पर इन्हें तेल या घी में गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें।
        जब सारे शक्कर पारे फ्राई हो जाएं, तो गर्म चाशनी में डालें और अच्छे से मिक्स करें।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here