बिलासपुर : उत्कर्ष योजना के तहत लिखित चयन परीक्षा 30 मार्च को

    0

    जिले के अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 में निजी विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए लिखित चयन परीक्षा 30 मार्च को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक लिखित चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी।

        जिले के विकासखण्ड बिल्हा, कोटा, मस्तूरी एवं तखतपुर के परीक्षार्थियों के लिए डेल्टा पब्लिक स्कूल पुराना हाई कोर्ट के सामने गुम्बर कॉम्पलेक्स गांधी चौक को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। परीक्षार्थी अपने रोल नंबर, प्रवेश पत्र एवं परीक्षा केन्द्र संबंधी जानकारी के लिए संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय एवं सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास बिलासपुर के कार्यालय में संपर्क कर सकते है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here