गुजरात को दिया पंजाब ने 244 का टारगेट, कप्तान अय्यर शतक से चूके

    0

    अहमदाबाद.
    आज आईपीएल 2025 का पांचवां मैच गुजरात टाइटंस (जीटी) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने हैं। पीबीकेएस ने जीटी को 244 रनों का लक्ष्य दिया है। पंजाब ने टॉस गंवाने के बाद निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 243 रन बटोरे। श्रेयस अय्यर (97) अपने पहले आईपीएल शतक से चूक गए। शशांक सिंह 44 रन बनाकर नाबाद रहे।

    स्टोइनिस बने साई के शिकार
    पंजाब की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। साई किशोर ने 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर मार्कस स्टोइनिस का शिकार किया। उन्होंने 15 गेंदो में 20 रन बनाए, जिसमें एक चौका और दो छक्के शामिल हैं। स्टोइनिस ने अय्यर (64*) के संग पांचवें विकेट के लिए 57 रनों की पार्टनरशिप की।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here