तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, निगम की 8 महिला कर्मचारी घायल

    0

    दुर्ग

    शहर में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. कार चालाक ने शुक्रवार सुबह सफाई कर्मचारियों से भरी ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी. दुर्घटना के वक्त ऑटो में 8 महिलाएं सवार थी. कार की टक्कर के बाद चार महिलाएं घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं घटना की सूचना पर विधायक गजेंद्र यादव, महापौर अलका बाघमार और पूर्व विधायक अरुण वोरा घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे.

    जानकरी के मुताबिक, ऑटो में 8 महिला सफाई कर्मचारी सवार थी. CG 07 CV 1947 क्रमांक कार ने रॉन्ग साइड से आते हुए ऑटो को पीछे से तेज रफ्तार में टक्कर मार दी. टक्कर होते ही कार के एयर बैग खुल गए और चालक बच गया. लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई है. अन्य महिला सफाई कमर्चारियों को मामूली चोटें आई है.

    विधायक, पूर्व MLA और महापौर पहुंचे अस्पताल
    दुर्घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव, महापौर अलका बाघमार और पूर्व विधायक अरुण वोरा जिला अस्पताल पहुंचे. यहां उन्होंने घायलों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here