स्वर्ण मंदिर पहुंची प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो किया शेयर

    0

     अमृतसर

    बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा  काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में प्रीति जिंटा अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने के लिए पहुंची थी. एक्ट्रेस ने यहां से एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

    बता दें कि अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंची प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- “रामनवमी के शुभ दिन पर मुझे स्वर्ण मंदिर जाने का सौभाग्य मिला. यात्रा के दौरान काफी ज्यादा थक गयी थी, पर मंदिर के अंदर प्रवेश करते ही मानों मेरी सारी थकान दूर हो गई. सब एक पल में शांत हो गया और अपने अंदर एक अलग सी एनर्जी महसूस हुई. इतने समय तक जाने की सोच रही थीं पर जाने का मौका ही नहीं मिल पाया इसलिए ये अनुभव मेरे लिए कितना ज्यादा स्पेशल रहा.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here