विजय देवरकोंडा स्टारर ‘किंगडम’ का नया पोस्टर रिलीज

    0

    मुंबई,

    दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा स्टारर 'किंगडम' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। किंगडम (साम्राज्य) का टीज़र रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। विजय देवरकोंडा को इस अंदाज़ में पहले कभी नहीं देखा गया। उनके अंदर की रॉ एनर्जी, रग्ड चार्म और बेकाबू जोश, सब कुछ टीज़र में झलकता है। ऐसा लग रहा है मानो कोई तूफान आ रहा हो, जिसे रोकना नामुमकिन है। इस लुक में विजय पूरी तरह से ट्रांसफॉर्म हो गए हैं। फिल्म को लेकर क्रेज़ पहले से था, और अब टीज़र ने एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

    'किंगडम' के मेकर्स ने आज सोशल मीडिया पर एक जबरदस्त पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज़ का काउंटडाउन शुरू कर दिया है।पोस्टर के साथ मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है #किंगडमके राज का काउंटडाउन शुरू हो चुका है।महानता और मोक्ष की ओर गिनती शुरू, 50 दिन शेष।
    गौतम तिन्ननुरी निर्देशित फिल्म किंगडम 30 मई को रिलीज होगी।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here