प्रधानमंत्री मोदी का ग्वालियर आगमन पर हुआ स्वागत

    0

    भोपाल
    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का शुक्रवार को अल्प प्रवास पर ग्वालियर आगमन हुआ। प्रधानमंत्री श्री मोदी दोपहर लगभग 2 बजे वायुसेना विमानतल महाराजपुरा पहुँचे। विमानतल पर जन-प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अगवानी की गई। प्रधानमंत्री श्री मोदी हेलीकॉप्टर से अशोकनगर जिले के लिए रवाना हुए।

    प्रधानमंत्री श्री मोदी की अगवानी ग्वालियर जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, विधायक श्री मोहन सिंह राठौर, महापौर डॉ. शोभा सिकरवार, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान और पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह ने की। साथ ही पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, श्री जयभान सिंह पवैया, श्री अनूप मिश्रा, श्रीमती माया सिंह, श्रीमती इमरती देवी, पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री सीताराम बाथम, नगर निगम सभापति श्री मनोज तोमर सहित श्री आशीष अग्रवाल, श्री जयप्रकाश राजौरिया, श्री प्रेम सिंह राजपूत, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here