Home नॉलेज हरियाणा में निकली ये भर्ती, भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 25 अप्रैल...

हरियाणा में निकली ये भर्ती, भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 25 अप्रैल 2025 तक आवेदन करना होगा

0

हरियाणा
हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पंडित बीडी शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (UHSR), रोहतक ने पीजीआईएमएस और पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज (PGIDS) में 175 सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर्स की भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 25 अप्रैल 2025 तक आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जरूरी दस्तावेज और जानकारी जमा करनी होगी।

बताया जा रहा है कि इस भर्ती में 56 विषयों में 175 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। सबसे ज्यादा खाली पद एनेस्थिसियोलॉजी विभाग में हैं, जहां 21 पद खाली हैं। इसके बाद जनरल सर्जरी में 17 और कार्डियोलॉजी में 7 पदों पर भर्ती होगी। आपातकालीन चिकित्सा, बाल चिकित्सा पल्मोनोलॉजी, और गहन देखभाल जैसे महत्वपूर्ण विभागों में 6-6 पद उपलब्ध हैं। कार्डियक सर्जरी, नियोनेटोलॉजी, और प्रसूति व स्त्री रोग विभाग में 5-5 पदों पर नियुक्तियां होंगी। इसके अलावा कई विभागों में भी 4-4 रिक्तियां हैं। यह भर्ती कई चिकित्सा क्षेत्रों में विशेषज्ञों की कमी को पूरा करने के लिए की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here