Home खेल रियान रिक्लेटन ने 25 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा, हुए आउट, मुंबई को...

रियान रिक्लेटन ने 25 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा, हुए आउट, मुंबई को लगा दूसरा झटका

0

मुंबई
आज लखनऊ सुपर जाएंट्स का सामना मुंबई इंडियंस से हो रहा है। मुंबई ने आईपीएल 2025 की शुरुआत उम्मीद के अनुरूप नहीं की थी, लेकिन अब उसने जीत की राह पकड़ ली है। मुंबई और लखनऊ दोनों ही टीमों के फिलहाल एक समान 10 अंक हैं।
रिक्लेटन का पचासा
मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रियान रिक्लेटन ने 25 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 25 गेंदों पर पचासा लगाया जो आईपीएल में उनका दूसरा अर्धशतक है। मुंबई ने सात ओवर की समाप्ति तक एक विकेट पर 73 रन बना लिए हैं।
रोहित पवेलियन लौटे
मयंक यादव ने रोहित शर्मा को आउट कर लखनऊ को पहली सफलता दिलाई। रोहित पांच गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 12 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई का स्कोर तीन ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट पर 33 रन है।
मुंबई की पारी शुरू
लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की पारी शुरू हो गई है। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई की ओर से रियान रिक्लेटन के साथ रोहित शर्मा उतरे हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here