Home खेल म.प्र.राज्य कयाकिंग-कनोइंग अकादमी के खिलाड़ी प्रिंस गोस्वामी ने जीता स्वर्ण पदक, खेल...

म.प्र.राज्य कयाकिंग-कनोइंग अकादमी के खिलाड़ी प्रिंस गोस्वामी ने जीता स्वर्ण पदक, खेल मंत्री श्री सारंग ने बधाई दी

0

एशिया पेसिफिक स्प्रिंट कप 2025 जापान

म.प्र.राज्य कयाकिंग-कनोइंग अकादमी के खिलाड़ी प्रिंस गोस्वामी ने जीता स्वर्ण पदक, खेल मंत्री श्री सारंग ने बधाई दी

भोपाल
एशिया पेसिफिक स्प्रिंट कप 2025 का आयोजन 9 से 11 मई 2025 तक कीबा लेक कोमस्तु इशिकावा जापान में किया जा रहा है। इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल अकादमी भोपाल के कयाकिंग केनोइंग खिलाड़ी प्रिंस गोस्वामी में अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

जापान स्थित कीबा लेक कोमस्तु इशिकावा में आयोजित एशिया पेसिफिक स्प्रिंट कप में म.प्र. क्याकिंग केनोइंग अकादमी के खिलाड़ी प्रिंस गोस्वामी ने सी-1 की 1000 मीटर पुरूष स्पर्धा में 04:30.198 का समय लेकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में इस स्पर्धा में जापान के कोटारो सवाटा ने  04:32.378 का समय लेकर रजत और कांस्य पदक जापान के ही खिलाड़ी फुमिया अंडो ने 04:33.818 का समय लेकर हासिल किया। खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने खेल अकादमी के कयाकिंग-केनोइंग खिलाड़ी प्रिंस गोस्वामी के खेल प्रदर्शन की सराहना कर उन्हें इस गौरवान्वित उपलब्धि की बधाई दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here