Home मध्यप्रदेश भाजपा प्रशिक्षण का आज दूसरा दिन, विभिन्न वक्ता देंगे संबोधन

भाजपा प्रशिक्षण का आज दूसरा दिन, विभिन्न वक्ता देंगे संबोधन

0

पचमढ़ी,

मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सांसदों और विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री सी आर पाटिल समेत अन्य कई वक्ता अपने संबोधन देंगे।

प्रशिक्षण वर्ग के आज सात सत्र होंगे। दोपहर को सांसदों और विधायकों के लिए कार्यालय प्रबंधन और सामाजिक शिष्टाचार का सत्र होगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री श्री पाटिल संबोधन देंगे। आज ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विकसित मध्यप्रदेश 2047 – अवसर एवं चुनौती विषय पर जनप्रतिनिधियों के समक्ष विचार प्रस्तुत करेंगे।
पार्टी महासचिव विनोद तावड़े आज पार्टी के सांसदों और विधायकों को सोशल मीडिया और मीडिया विषय पर संबोधित करेंगे।

तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण वर्ग का आज दूसरा दिन है। शनिवार को प्रशिक्षण के पहले दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपना संबोधन दिया था। सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को संबोधित करेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here