मनोज बाजपेयी की चर्चित वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन-3’ का पहला पोस्टर रिलीज

    0

    मुंबई,

     मनोज बाजपेयी की चर्चित वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के अब तक दो सीजन दर्शकों के बीच जबरदस्त हिट साबित हुए हैं। लंबे समय से फैंस इसके तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे, जो अब जल्द ही खत्म होने जा रहा है। दरअसल, 'द फैमिली मैन 3' से मनोज बाजपेयी की पहली झलक सामने आ चुकी है। इस टीज़र लुक में वह एक बार फिर दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

    'द फैमिली मैन 3' जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है, हालांकि इसकी रिलीज डेट का अब तक खुलासा नहीं किया गया है। निर्माताओं ने हाल ही में सीरीज का पोस्टर जारी करते हुए लिखा, सबकी नजरें हमारे परिवार के लोगों पर हैं। इस सीजन में मनोज बाजपेयी एक बार फिर श्रीकांत तिवारी के किरदार में नजर आएंगे और एक बार फिर अपने एक्शन और इमोशंस से दर्शकों को बांधने के लिए तैयार हैं। पिछले दो सीजन में इस बार भी निर्देशन की कमान राज और डीके ने संभाली है, जो इस थ्रिलर ड्रामा को एक नई ऊंचाई देने वाले हैं।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here