कोडरमा में 2 मासूम बच्चों की बिजली के करंट ने ली जान

    0

    कोडरमा

    झारखंड के कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र में बीते गुरुवार को बिजली का करंट लगने से 2 बच्चों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मधुबन गांव में बिजली में बिजली का करंट लगने से 3 वर्षीय मासूम और 10 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत हो गई।

    मृतकों की पहचान मैनेजर सिंह की पुत्री सरस्वती कुमारी (10) और सूरज सिंह के पुत्र लड्डू सिंह (03) के रूप मे हुई है। सूत्रों ने बताया कि मैनेजर सिंह के घर में लड्डू सिंह और सरस्वती खेल रही थी। इसी दौरान लोहा के गेट मे करंट आ गया, जिसकी चपेट में दोनों बच्चे आ गए और उनकी मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घर में मातम का माहौल छाया हुआ है।

    मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के चलते मैनेजर सिंह के घर में बिजली की सही से अर्थिंग नहीं हो पा रही थी, जिससे दरवाजे और खिड़कियों में करंट दौड़ रहा था।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here