अमरनाथ यात्रियों को रौंदता ट्रक घर में घुसा, कई घायल

    0

    ऊधमपुर
    ऊधमपुर से करीब 5 किलोमीटर दूरी पर स्थित बट्टल बालियां चैक के समीप एक तेज गति से चल रहे ट्रक द्वारा अनियंत्रित होकर एक अमरनाथ यात्रा पर जा रही इनोवा गाड़ी को हिट कर देने से गाड़ी में सवार 5 श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जीएमसी ऊधमपुर में भर्ती करवाया गया है।

    जानकारी के अनुसार ऊधमपुर से तेज गति जा रहा एक ट्रक जैसे ही बट्टल बालियां चैक पर पहुंचा कि चालक द्वारा उस पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक दूसरे साइड से अमरनाथ यात्रा पर जा रही एक इनोवा गाड़ी नंबर (यू.पी,81,वी.एन-3701) को हिट कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया तथा खुद एक साथ लगते घर का गेट तोड़ घर में घुस गया। गनीमत यह रही उस समय घर के बाहर कोई नहीं था। वहीं इनोवा गाड़ी में सवार 08 श्रद्धालुओं में से 05 श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आईं जोकि उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जिन्हें तुरंत पुलिस व सीआरपीएफ की मदद से जीएमसी में भर्ती करवाया गया, जहां पर घायलों का उपचार जारी था। वहीं पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है तथा इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है। 

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here