दिल दहला देने वाली वारदात: ट्रक में 14 दिन तक महिला से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

    0

    मेदिनीनगर

    झारखंड के पलामू जिले में 2 लोगों को 30 वर्षीय एक महिला का अपहरण कर 14 दिनों तक ट्रक में उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में बीते गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

    अधिकारी ने बताया कि आरोपी और पीड़ित, दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों को मेदिनीनगर के पंडवा थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान पकड़ा गया। पलामू पुलिस ने एक बयान में कहा, “पीड़िता गाजियाबाद में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत है, जहां एक आरोपी बढ़ई का काम करता है। उसने सात अगस्त को पीड़िता का अपहरण कर लिया और उसे जबरन अपने दोस्त के ट्रक में ले गया।”

    बयान के मुताबिक, पीड़िता ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपी उसे ट्रक में एक जगह से दूसरी जगह ले गए और उसके साथ बार-बार बलात्कार किया। बयान में कहा गया है कि पुलिस ने ट्रक से कंडोम और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसमें कहा गया है कि प्रारंभिक जांच के बाद मामले को विस्तृत छानबीन के लिए महिला पुलिस थाने को भेज दिया गया है।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here