केंद्रीय मंत्री सिंधिया आज मुरैना में करेंगे पासपोर्ट सेवा केंद्र का शिलान्यास, विधानसभा अध्यक्ष तोमर रहेंगे साथ

    0

     मुरैना 

    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज मुरैना जाएंगे। वे ग्वालियर से सड़क मार्ग होते हुए दोपहर 2 बजे मुरैना पहुंचेंगे। मुरैना स्टेशन रोड़ स्थित पोस्ट ऑफिस पहुंचकर पासपोर्ट सेवा केंद्र का केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भूमि पूजन करेंगे। फिर वहां से केन्द्रीय मंत्री सिंधिया मुरैना जीवाजी गंज स्थित टाऊन हॉल पहुंचकर सुकन्या योजना सम्मेलन में शामिल होंगे।

    केंद्रीय मंत्री के साथ मध्यप्रदेश विधान सभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर , मुरैना प्रभारी मंत्री कर्ण सिंह वर्मा , मध्यप्रदेश कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना सहित भाजपा के नेता रहेंगे कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

    कार्यकर्ताओं में उत्साह

    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुरैना आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया के पोस्टरों से मुरैना शहर को पाट दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अपने नेता केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का शहर में जगह जगह पर भव्य स्वागत किया जाएगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here