खंडवा जिले की उद्यानिकी फसलों के लिये उद्यमियों से परियोजना प्रस्ताव आमंत्रित

    0

    हॉर्टिकल्चर क्लस्टर विकास कार्यक्रम

    भोपाल
    केन्द्र सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (एनएचबी) द्वारा हॉर्टिकल्चर क्लस्टर विकास कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बागवानी उत्पादों के उत्पादन, गुणवत्ता, मूल्य संवर्धन एवं विपणन आदि को प्रोत्साहित करते हुए किसानों की आय में वृद्धि करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत मल्टी कमोडिटी, हाई-वेल्यू क्लस्टर तथा पेरी-अर्बन क्लस्टर की पहचान एवं विकास किया जाना प्रस्तावित है।

    मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की प्रमुख उद्यानिकी फसलें प्याज, अरबी, टमाटर, मिर्च और तरबूज के संबंध में क्रियान्वयन एजेंसी (आई.ए.) के रूप में किसान उत्पादक संगठन के साथ उनके महासंघ, सहकारी समितियाँ, फर्म, कम्पनियाँ और इच्छुक हितधारक, उद्यमी एनएचबी की वेबसाइट http://nhb.gov.in पर उपलब्ध प्रारूप में वांछित दस्तावेजों के साथ परियोजना प्रस्ताव भारत सरकार को भेजे जा सकते हैं।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here