रतिका सीलान नार्थ कोस्ट ओपन स्क्वाश के क्वार्टर फाइनल में

    0

    नई दिल्ली
    भारत की रतिका एस सीलान आस्ट्रेलिया में नॉर्थ कोस्ट ओपन स्क्वाश के महिला वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। सातवीं वरीयता प्राप्त तमिलनाडु की इस खिलाड़ी ने 6000 डॉलर ईनामी राशि के टूर्नामेंट में कीवी मैडेन ली को को प्री क्वार्टर फाइनल में 9-11 11-8 11-8 11-2 से हराया। अब वह तीसरी वरीयता प्राप्त हांगकांग की बोबो लैम से खेलेंगी। इस बीच अंडोरा में पीएसए चैलेंजर 12 पियरे और वाकांस टूर्नामेंट में तन्वी खन्ना को तीसरी वरीयता प्राप्त नूर खफागी ने क्वार्टर फाइनल में हराया। 

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here