राज्यपाल पटेल ने दी राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को बधाई

    0

    विश्वविद्यालय को मिली नैक की “ए ++ ग्रेडिंग”

    भोपाल
    राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल को नेशनल असेंसमेंट एंड एक्रिडिटेशन काउंसिल (नैक) की “ए++ ग्रेडिंग” प्राप्त होने पर बधाई दी है। उन्होंने इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के प्रबंधन, संकाय और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि यह उपलब्धि राज्य के शैक्षणिक गुणवत्ता के बेहतर प्रयासों का सुफल है।

    राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि नैक की “ए++ ग्रेडिंग” से विश्वविद्यालय की पहचान और अधिक मजबूत बनेगी। विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय शोध, प्लेसमेंट और उच्च अध्ययन के नये अवसर सृजित होंगे। विश्व के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के साथ समन्वय, सहभागिता, शोध अनुदान आदि की स्थिति बेहतर होगी। विश्वविद्यालय के शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान, कार्य कुशल प्रबंधन और नवाचार की उत्कृष्टता के प्रयासों को नई ऊर्जा और प्रोत्साहन मिलेगा।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here