IAF ट्रेनर प्लेन क्रैश: वजह जानने कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश जारी

    0

    चेन्नई 
    चेन्नई के तांबरम इलाके में गुरुवार को भारतीय वायु सेना के एक बेसिक ट्रेनर विमान के क्रैश होने की खबर सामने आई है। अधिकारियों के अनुसार, यह विमान नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था। पायलट ने समय रहते विमान से ईजेक्शन लिया और सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा।

    जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान PC-7 पिलाटस ट्रेनर था, जो वायु सेना के कैडेटों को शुरुआती उड़ान प्रशिक्षण देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हादसे के तुरंत बाद आपातकालीन टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

    वायु सेना ने बयान में कहा कि इस घटना की पूरी जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दे दिया गया है। फिलहाल हादसे के कारणों, नुकसान की सीमा और सटीक स्थान की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। IAF का PC-7 फ्लीट नौसिखिए पायलटों के लिए बुनियादी उड़ान प्रशिक्षण का अहम हिस्सा है। इसलिए इस हादसे ने न केवल रक्षा अधिकारियों बल्कि नागरिक हवाई सुरक्षा एजेंसियों के बीच भी गहरी चिंता पैदा कर दी है। 

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here