केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय भर्ती 2025: 179 पदों के लिए आवेदन शुरू, 6 दिसंबर से पहले करें आवेदन

    0

    पटना 

    केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। सीएयू ने प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और चेयरमान समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीवार आधिकारिक वेबसाइट cau.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।आवेदन की आखिरी तारीख 6 दिसंबर 2025 है। आईए जानते है क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया और सेलेक्शन प्रोसेस के बारें में…..

    कुल पद: 179 पद

    पदों का विवरण

        1 पद डायरेक्टर ऑफ इंस्ट्रक्शन
        1 पद डीन
        3 पद अध्यक्ष
        15 पद प्रोफेसर
        56 पद एसोसिएट प्रोफेसर
        103 पद असिस्टेंट प्रोफेसर

    आयु सीमा: असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है।एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 50 वर्ष और प्रोफेसर के लिए 55 वर्ष तय की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी।

    योग्यता: डायरेक्टर ऑफ इंस्ट्रक्शन के लिए उम्मीदवार के पास कृषि विज्ञान, बागवानी, गृह विज्ञान, कृषि इंजीनियरिंग, मत्स्य पालन या पशु चिकित्सा विज्ञान जैसे विषयों में डॉक्टरेट की डिग्री होना जरूरी है। डीन, प्रोफेसर और अध्यक्ष पदों के लिए भी संबंधित विषय में पीएचडी की डिग्री जरूरी है, जिसमें संबंधित मूल विज्ञान शामिल हो. पशु चिकित्सा विज्ञान के पदों के लिए उम्मीदवार के पास बी.वी.एससी. और ए.एच. की डिग्री न्यूनतम 55% अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ होनी चाहिए। मास्टर डिग्री भी 55% अंकों के साथ आवश्यक है।एसोसिएट प्रोफेसर के लिए संबंधित विषय में डॉक्टरेट की डिग्री जरूरी है और शिक्षण या शोध में अनुभव भी मांगा गया है। असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवार के पास मास्टर डिग्री न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए।विषय में पीएचडी और मान्यता प्राप्त पत्रिकाओं में शोध पत्र प्रकाशित होना अनिवार्य है।

    आवेदन शुल्क : एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये रखा गया है।

    चयन प्रक्रिया: सेलेक्शन तीन चरणों में। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन होगा। फिर फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

    Central Agriculture Recruitment 2025 : कैसे करें आवेदन

        सबसे पहले cau.ac.in पर जाएं।
        होमपेज पर जाकर Recruitment लिंक पर क्लिक करें।
        अब अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म पूरा भरें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
        इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
        यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
        अब आवेदन शुलक का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
        आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here