पीएम मोदी ने अजीत पवार के निधन पर शरद पवार से की संवेदनाएँ व्यक्त

    0

    नई दिल्ली
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर NCP-SCP प्रमुख शरद पवार से बात की और शोक व्यक्त किया। महाराष्ट्र के बारामती में मंगलवार सुबह विमान हादसे में राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया। अजित पवार सहित विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। इस खबर के सामने आते ही राज्य और देश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई। पीएम मोदी ने सुबह X पर पोस्ट कर लिखा था महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुखद हवाई हादसे से दुखी हूं।

    मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया। गहन दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के लिए शक्ति और साहस की प्रार्थना करता हूं। अजित पवार जी जमीनी स्तर पर मजबूत जुड़ाव रखने वाले लोगों के नेता थे। महाराष्ट्र के लोगों की सेवा में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती व्यक्तित्व के रूप में उनका व्यापक सम्मान किया जाता था। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने का जुनून भी उल्लेखनीय था। उनका असामयिक निधन बेहद चौंकाने वाला और दुखद है।' उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ॐ शांति.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here