छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 29 अप्रैल को संभावित: 10वीं-12वीं छात्रों का इंतज़ार खत्म होने की कगार पर

    0

    रायपुर.

    छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल लाखों विद्यार्थियों का इंतजार अब जल्द ही खत्म हो सकता है। ताजा जानकारी के मुताबिक कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम (Chhattisgarh Board Result Update) 29 या 30 अप्रैल को जारी किए जा सकते हैं।

    मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरी तरह संपन्न हो चुका है। फिलहाल काउंटिंग मिलान और रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। ऐसे में बोर्ड किसी भी समय परिणाम जारी करने की घोषणा कर सकता है। बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 20 और 21 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 18 मार्च तक चलीं। हालांकि इस दौरान हिंदी पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी थी, जिसके कारण रिजल्ट में देरी हुई। पहले बोर्ड ने 15 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की योजना बनाई थी।

    लाखों छात्र कर रहे इंतजार
    इस वर्ष हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा में कुल 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जबकि हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) में 2,45,785 छात्रों ने परीक्षा दी है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने के लिए रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

    पिछले साल का रिजल्ट रहा था बेहतर
    पिछले वर्ष 7 मई 2025 को बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किया था। उस समय कक्षा 10वीं में 68.76% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं का रिजल्ट 82.25% रहा था। अब सभी की नजरें बोर्ड की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here