CG DGP का हलफनामा: जांच पूरी, फिर भी 1.45 लाख मामलों की क्लोजर रिपोर्ट दाखिल नहीं

    0

    बिलासपुर.

    प्रदेशभर के पुलिस थानों में जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी 1 लाख 45 हजार से अधिक मामले अभी भी लंबित हैं, जिनकी क्लोजर रिपोर्ट अभी तक हाईकोर्ट में पेश नहीं की गई.

    एक याचिका पर सुनवाई के दौरान डीजीपी ने एफिडेविट के साथ इस तथ्यात्मक विवरण को हाईकोर्ट के समक्ष पेश किया था. बताया गया कि बीते 20 मई से 16 जुलाई तक सिर्फ 2 हजार 617 मामलों में ही खात्मा रिपोर्ट पेश की गई है. बता दें, कि याचिकाकर्ता योगेश बाबू शर्मा की अलग-अलग याचिका पर बीते दिनों हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने 10 अप्रैल और 5 मई को आदेश जारी कर डीजीपी से शपथ पत्र में जवाब तलब किया था. मामले में आगामी सुनवाई 18 अगस्त तय की गई है.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here