नई लेदरी में भालुओं की दस्तक: सतर्क रहें, लापरवाही पड़ सकती है भारी

    0

    नई लेदरी में भालुओं की दस्तक: सतर्क रहें, लापरवाही पड़ सकती है भारी

    मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

    नगर पंचायत नई लेदरी में इन दिनों जंगली भालुओं की लगातार आवाजाही से दहशत का माहौल बना हुआ है। भूखे-प्यासे और खतरनाक भालू वार्डों एवं मोहल्लों तक पहुंच रहे हैं। हाल ही में देर रात सरई दफाई, वार्ड क्रमांक 9 में एक भालू को घूमते हुए देखा गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है।

    गौरतलब है कि इससे पहले भी क्षेत्र में भालुओं के हमले में कई लोग घायल हो चुके हैं। ऐसे में नागरिकों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। रात के समय अकेले घर से बाहर निकलने से बचें, बच्चों को अकेला न छोड़ें और जंगल या सुनसान इलाकों की ओर जाने से परहेज करें।

    यदि किसी भी वार्ड या मोहल्ले में भालू दिखाई दे, तो उसे भगाने या उसके पास जाने का प्रयास न करें। तत्काल वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को सूचना दें ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। प्रशासन और वन विभाग से भी अपेक्षा है कि भालुओं की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here