रेडियम बेल्ट से सजे आवारा मवेशी, हाईवे हादसे रोकने की अनोखी पहल

    0

    मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

    राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर आवारा मवेशियों से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने अभिनव अभियान शुरू किया है। कलेक्टर के निर्देश पर पशुधन विकास विभाग द्वारा हाईवे पर घूमने वाले निराश्रित मवेशियों के गले में रेडियम बेल्ट पहनाए जा रहे हैं, ताकि रात में वाहन चालकों को वे दूर से दिखाई दें और हादसों से बचाव हो सके।

    28 जुलाई से चल रहे इस अभियान के लिए चार टीमें गठित की गई हैं, जो नगरीय निकायों के सहयोग से पीडब्ल्यूडी तिराहा, एलआईसी कार्यालय, खेड़िया टॉकीज, सिद्धबाबा मंदिर घाट और घुटरीटोला बैरियर जैसे संवेदनशील स्थानों पर मवेशियों को चिन्हित कर रेडियम बेल्ट लगा रही हैं।
    अब तक खोंगापानी में 50, मनेन्द्रगढ़ में 47, नागपुर क्षेत्र में 43 तथा कठौतिया-बेलबहरा में 15 सहित 150 से अधिक मवेशियों को रेडियम बेल्ट पहनाए जा चुके हैं। विभाग का कहना है कि रात में हेडलाइट की रोशनी पड़ते ही बेल्ट चमकेंगे, जिससे वाहन चालक समय रहते सतर्क हो सकेंगे और मानव व पशु दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

    पशुधन विकास विभाग ने पशुपालकों से मवेशियों को हाईवे पर खुला न छोड़ने तथा वाहन चालकों से विशेषकर रात्रि में निर्धारित गति सीमा का पालन करते हुए सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here