602 करोड़ की नई रेल परियोजना से सरगुजा में विकास की नई उम्मीद, स्वास्थ्य मंत्री की भूमिका चर्चा में

    0

    मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा पाराडोल-नागपुर रोड के बीच लगभग ₹601.90 करोड़ की नई ब्रॉडगेज रेल लाइन के लिए ई-टेंडर जारी होने के बाद सरगुजा संभाग, विशेषकर एमसीबी जिले में रेल विकास को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। लगभग 17.5 किलोमीटर लंबी इस परियोजना से चिरमिरी की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होने, माल परिवहन को गति मिलने तथा क्षेत्र के आर्थिक और औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

    इस परियोजना के बाद स्वास्थ्य मंत्री एवं चिरमिरी विधायक श्याम बिहारी जायसवाल की विकास संबंधी पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं, सरगुजा में रेल विकास के ऐतिहासिक संघर्ष के लिए स्वर्गीय लरंग साय के योगदान को भी याद किया जा रहा है। राजनीतिक और सामाजिक हलकों में रेल विकास की इस नई पहल को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    परियोजना के तहत नई रेल लाइन के साथ पुल, आरओबी, आरयूबी, आधुनिक सिग्नलिंग, ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क और पूर्ण विद्युतीकरण जैसे कार्य भी किए जाएंगे। समय पर निर्माण पूरा होने पर एमसीबी जिले की रेल सुविधाओं के विस्तार और भविष्य में नई रेल सेवाओं की संभावनाएं भी मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here