
भोपाल
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री और वीवीआईपी दौरों के लिए नया हेलीकॉप्टर लाने की तैयारी है। राज्य सरकार Airbus ACH160 हेलीकॉप्टर खरीद रही है। इसके नवंबर के आखिरी सप्ताह तक भोपाल पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। हेलीकॉप्टर की मूल कीमत करीब 125 करोड़ रुपये बताई गई है, लेकिन टैक्स और इंटीरियर सहित इसकी कुल लागत लगभग 225 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी।
टैक्स और इंटीरियर के बाद 225 करोड़ रुपये का खर्च
हेलीकॉप्टर की खरीद पर होने वाला खर्च उसकी मूल कीमत से काफी अधिक है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, एयरबस ACH160 की बेस प्राइस लगभग 125 करोड़ रुपये है। टैक्स और इंटीरियर को शामिल करने के बाद कुल खर्च करीब 225 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।
दो पायलट और नौ यात्री कर सकेंगे सफर
Airbus ACH160 में दो पायलटों के साथ नौ यात्रियों के बैठने की क्षमता बताई गई है। इसका उपयोग मुख्यमंत्री के दौरे और अन्य वीवीआईपी यात्राओं के लिए किया जाएगा। हेलीकॉप्टर उड़ाने वाले दोनों पायलट फ्रांस में विशेष प्रशिक्षण ले चुके हैं।
155 नॉटिकल मील प्रति घंटा और उड़ान
तकनीकि जानकारी अनुसार, इसमें दो पायलटों सहित कुल नौ लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसकी अधिकतम क्रूज गति करीब 155 नॉटिकल मील प्रति घंटा और उड़ान अवधि लगभग साढ़े चार घंटे बताई गई है। सरकार इसके साथ राज्य में हवाई संपर्क मजबूत करने की योजना पर भी काम कर रही है।
एयरबस ACH160 हेलीकॉप्टर पर कुल करीब 225 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
इसमें दो पायलटों के अलावा नौ यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी।
मुख्यमंत्री और वीवीआईपी दौरों में किया जाएगा इस्तेमाल।
पहले ही भोपाल पहुंच चुका है 350 करोड़ का विमान
हेलीकॉप्टर से पहले मध्य प्रदेश सरकार का Bombardier Challenger 3500 विमान भी भोपाल पहुंच चुका है। इसकी कीमत करीब 350 करोड़ रुपये बताई गई है। अब Airbus ACH160 के आने से राज्य सरकार के हवाई परिवहन बेड़े में एक और नया विमानन साधन जुड़ने की उम्मीद है।


