Home नॉलेज Microsoft Layoffs: नौकरी जॉइन करने के 3 महीने बाद ही मिला कंपनी...

Microsoft Layoffs: नौकरी जॉइन करने के 3 महीने बाद ही मिला कंपनी छोड़ने का ऑफर, भारतीय डेवलपर की बढ़ी चिंता

0

सोमवार को माइक्रोसॉफ्ट ने एक नया ऐलान किया है. टेक की बड़ी कंपनी भारत और तीन और देशों में कई कर्मचारियों को अपनी मर्जी से नौकरी छोड़ने का ऑफर दे रही है. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस बायआउट के लिए करीब 60,000 कर्मचारी एलिजिबल हैं. इस ऐलान ने कंपनी के अंदर कई लोगों को हैरान कर दिया है. अब इसे लेकर एक भारतीय सॉफ्टवेयर डेवलपर ने पोस्ट कर अपना दर्द बयां किया है. उसका कहना है कि उन्हें यह ईमेल तब मिला जब वे सिर्फ तीन महीने पहले माइक्रोसॉफ्ट में शामिल हुए थे.

पोस्ट शेयर कर बताया अनुभव  
कर्मचारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर पोस्ट कर अपना अनुभव शेयर किया है. क्लॉक-मेकर365 यूजर नेम वाले इस टेकी ने सबरेडिट डेवलपर्सइंडिया पर पोस्ट कर लिखा कि मैं बहुत परेशान हूं…बात यह है कि मैंने 3 महीने पहले ही माइक्रोसॉफ्ट जॉइन किया था, मुझे कोडबेस के बारे में बहुत कम जानकारी है. उन्होंने इसकी जानकारी पोस्ट में दी थी जिसे अब हटा दिया गया है.

डेवलपर को कुछ घंटे पहले ही ईमेल मिला, जिसमें 1 दिसंबर तक अपने भविष्य का फैसला करने की डेडलाइन था. पोस्ट में कहा गया कि ईमेल करीब 3 घंटे पहले मिला. माइक्रोसॉफ्ट 60K कर्मचारियों को वॉलंटरी रिटायरमेंट का मौका दे रहा है. आप बस पैसे ले सकते हैं और 31 दिसंबर को माइक्रोसॉफ्ट में आपका करियर खत्म हो जाएगा. आवेदन की आखिरी तारीख 1 दिसंबर है.

केवल कुछ कर्मचारियों को मिला ऑफर
डेवलपर ने पोस्ट में आगे बताया कि कंपनी के सभी कर्मचारियों को यह ईमेल नहीं मिला. उन्होंने लिखा कि यह प्रस्ताव बहुत से लोगों के लिए है, लेकिन ईमेल सिर्फ कुछ चुने हुए लोगों को मिला है. मैं उनमें से एक हूं. मुझे ईमेल मिला है. डेवलपर ने दावा किया कि प्रस्ताव स्वीकार नहीं करने पर भी माइक्रोसॉफ्ट उन्हें कंपनी से बाहर कर सकती है. उन्होंने लिखा कि मेरी सोच यह है कि ईमेल मिलने का मतलब है कि आपका नाम छंटनी वाली लिस्ट में है. किसी न किसी तरीके से वे आपको बाहर कर देंगे.

माइक्रोसॉफ्ट ने छंटनी का एक और दौर शुरू होने की आशंका पर कोई टिप्पणी नहीं की है. हालांकि, कंपनी ने इस साल की शुरुआत में कुछ वरिष्ठ कर्मचारियों को अपनी मर्जी से रिटायरमेंट लेने का प्रस्ताव देने के बाद करीब 4,800 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था.

भविष्य को लेकर चिंता
डेवलपर इस समय खुद को बड़ी परेशानी में भी बता रहा है. पोस्ट में लिखा कि पिछले तीन महीनों से कड़ी मेहनत करने के बाद भी भविष्य को लेकर हो रही चिंता से परेशान हूं. उन्होंने लिखा कि मुझे लगता है कि मैंने इतनी मेहनत क्यों की? सिर्फ एक बड़ी कंपनी में जॉब मार्केट की इस गड़बड़ में फंसने के लिए?

टेकी ने रेडिटर्स से अपने भविष्य के लिए मदद मांगी. उन्होंने बताया कि उनके पास असल में कोई बैकअप प्लान नहीं है. उन्होंने लिखा कि मेरे पास 3 साल का अनुभव है. कोई फैमिली बिजनेस नहीं, 6 महीने पैसे खर्च करने के लिए और कुछ नहीं है. मैं DSA कर सकता हूं लेकिन किसे इसकी जरूरत है, उन्हें लगता है कि यह मेरे द्वारा सीखी गई सबसे बेकार स्किल है, क्या करूं?

नौकरी छोड़ने पर कितने पैसे  मिलेंगे?
हालांकि, पोस्ट को रेडिट से हटा दिया गया है लेकिन एक कमेंट का रिप्लाई करते हुए टेकी ने बताया कि उन्हें किस सेवरेंस पैकेज का ऑफर मिला था. उन्होंने कहा कि 2 या 3 महीने की बेसिक सैलरी प्लस 1 हफ्ते की बेसिक सैलरी और 6 महीने की नौकरी के लिए 2 हफ्ते की बेसिक सैलरी का ऑफर दिया गया है.  

इसपर एक यूजर ने लिखा कि  Microsoft के रिज्यूमे में होने से टेकी को आसानी से दूसरी नौकरी मिल जाएगी. अगर आप Microsoft जॉइन कर सकते हैं तो आप किसी भी कंपनी में सफल हो सकते हैं. एक और यूजर ने दावा किया कि वह एक महीने पहले कंपनी में शामिल हुआ था, उसे भी ऐसा ही ऑफ़र मिला है. रिलैक्स यार, मैंने पिछले महीने ही जॉइन किया था और मुझे भी ईमेल मिला था, अच्छी-खासी सेविंग्स रखो और तैयारी शुरू करो, msft में काम करने वाले के लिए मार्केट इतना बुरा नहीं है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here