तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम परसदा (सकरी) में राज्य स्तरीय आवास न्याय सम्मेलन का आयोजन

    0

    रायपुर (विश्व परिवार)। लोकसभा सांसद श्री राहुल गांधी के मुख्य आतिथ्य में तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम परसदा (सकरी) में 25 सितम्बर को राज्य स्तरीय आवास न्याय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। श्री राहुल गांधी इस अवसर पर 524 करोड़ 33 लाख रूपये की लागत के 185 विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे। इनमें 420 करोड़ 28 लाख रूपये के 82 कार्याें का लोकार्पण एवं 104 करोड़ 5 लाख रूपये के 103 विकास कार्याें का भूमिपूजन शामिल है। श्री गांधी राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को सामग्री, चेक एवं वन अधिकार पट्टा वितरित करेंगे। समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रविन्द्र चौबे करेंगे।

    _______________

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here