अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर को

    0

    मोहला (विश्व परिवार)। वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षण तथा सम्मान के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण विकसित करने के लिए प्रतिवर्ष है 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के कल्याणार्थ कार्यरत शासकीय व अशासकीय संस्थाओं के सहयोग से वरिष्ठ नागरिकों के लिए सम्मान समारोह, कार्यशाला, सेमिनार जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा।जिले में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान समारोह, स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, वरिष्ठ नागरिकों के वित्तीय संरक्षण संबंधी कार्यशाला, माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण तथा कल्याण अधिनियम में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं वरिष्ठ नागरिकों के अनुकूल क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here