प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिस के लिए 24 लाख रुपये राशि मंजूर

    0

    अम्बिकापुर (विश्व परिवार)। कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने प्राकृतिक आपदा में मृतकों के निकटतम वारिस के लिए 24 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। तहसील मैनपाट के ग्राम बिसरपानी निवासी चिरू की कुंआ के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस भिसी, ग्राम करम्हा निवासी सुईली की नदी के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर निकटतम वारिस बुद्धु मझवार, ग्राम कदनई निवासी मुधन की नदी के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर निकटतम वारिस पनमेश्वरी, ग्राम अमगांव निवासी अजीत मझवार की अकाशीय बिजली से मृत्यु होने पर निकटतम वारिस जीरन मझवार, तहसील सीतापुर के  ग्राम देवगढ़ निवासी मंगली की कुंआ के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर निकटतम वारिस मनबोध एवं तहसील लुण्ड्रा के ग्राम असकला निवासी अनिल कुमार नगेशिया मधूमक्खी काटने से मृत्यु होने पर निकटतम वारिस शिना, को 4-4 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here