स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बटवाही में स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन आज

    0

    अम्बिकापुर (विश्व परिवार)। कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।शासन द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार यह कार्यक्रम जिला, जनपद, ग्राम पंचायत व ग्राम सभी स्तरों पर एक साथ एक ही समय प्रातः 10:00 से 11:00 बजे तक किया जाना है। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत लुण्ड्रा के ग्राम पंचायत बटवाही में किया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिधियों, जिला स्तरीय अधिकारियों-कर्मचारियों, स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा  हाट बाजार व प्रमुख स्थलों के आस-पास स्वच्छता श्रमदान किया जाएगा। इसके साथ ही वृक्षारोपण कार्यक्रम, हाथ धुलाई कार्यक्रम, स्वच्छता संवाद कार्यक्रम, तालाब के आस पास की स्वच्छता हेतु श्रमदान कार्यक्रम,।घरों व दुकानों में डोर टू डोर संपर्क कर स्वच्छता संवाद, स्वच्छता शपथ कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here