अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: बुजुर्गों के प्रति व्यवहार में सम्मान और संवेदनशीलता से ही अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सार्थक होगा: श्रीमती भेंड़िया

    0

    रायपुर (विश्व परिवार)। समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने एक अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सभी बुजुर्गों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने बुजुर्गों के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए कहा है कि बुजुर्ग परिवार के साथ ही समाज के सम्मानीय सदस्य होते हैं। बुजुर्गों के प्रति अधिक संवेदनशीलता से व्यवहार किये जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षण तथा सम्मान के प्रति जन सामान्य में चेतना विकसित करने के लिए प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाता है। बुजुर्गों को सम्मानपूर्वक जीवन के लिए और स्नेह का वातावरण देना हर नागरिक का कर्तव्य है। बुजुर्गों के प्रति संवेदनशील-सम्मानजनक व्यवहार और सुरक्षा के भाव से ही अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सार्थक होगा ।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here